+91 9935341051
info@asmpgcollege.org

महाविद्यालय से संबन्धित महत्वपूर्ण सुचनाएँ

विशेष: नामांकन कराने से पूर्व विवरण पत्रिका में दिये गये निर्देशो तथा निर्धारित शुल्क विवरण को भली-भाँति पढ़ एवं समझ लें। सहमत होने पर ही नामांकन करावें।

१.विवरण पत्रिका के किसी भी स्तम्भ को किसी भी समय महाविद्यालय हित में परिवर्तित या संशोधित किया जा सकता है। इसकी सूचना सूचना-पट्ट या सामाचार-पत्रों में प्रकाशित कर दी जायेगी।

२.केवल वही छात्र-छात्रा पढ़ेगें जिनका विधिवत नामाकंन हुआ हो। किन्हीं कारणों से महाविद्यालय से निष्कासित छात्र-छात्रा पढ़ने के अधिकारी नही होंगे।

३.महाविद्यालय प्रशासन द्वारा घोषित सभी नियमों व उपनियमों का पालन प्रत्येक छात्र-छात्रा को करना होगा।

४.महाविद्यालय के प्रांगण में किसी भी प्रकार का शस्त्र लेकर घूमना निषिध्द है।

५.क्रिड़ा संबंधी व्यवस्था का संचालन प्राचार्य द्वारा नियुक्त क्रिड़ा परिषद सुनिश्चित करेगी।

६.महाविद्यालय में अनुशासन संबंधी नियम व उपनियत बनाने का अधिकार नियन्ता मण्डल के पास सुरक्षित होगा। इसका गठन प्राचार्य द्वारा होगा। जिसके सदस्य नियन्ता तथा एक मुख्य नियन्ता होंगे। जिनका हस्ताक्षर परिचय-पत्र पर होना अनिवार्य हैं अन्यथा परिचय-पत्र मान्य नहीं होगा।

८.महाविद्यालय प्रशासन समय-समय पर आवश्यकतानुसार समितियों का गठन कर सकता हैं।


कला संकाय

स्नातक स्तर पर निम्नलिखित पाठ्य विषयों में इस महाविद्यालय मे शिक्षा प्रदान की जाती है-

१.हिन्दी २.अंग्रेजी ३.अर्थ शास्त्र ४.समाज शास्त्र ५.राजनीति विज्ञान ६.शिक्षा शास्त्र ७.प्राचीन इतिहास

इन सात विषयों में से तीन विषय छात्रों को चुनना होगा।

समूह-क:- हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थ शास्त्र

समूह-ख:- राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र

समूह-ग:- शिक्षा शास्त्र, प्राचीन इतिहास

समूह-क से तीनों विषय लिये जा सकते हैं। समूह-क,ख एवं ग से एक-एक विषय लिये जा सकते हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर केवल दो पाठ्य विषयों में ही शिक्षा उपलब्ध है।

१. हिन्दी २. समाज शास्त्र

शिक्षा संकाय के अन्तर्गत बी०एड० पाठ्यक्रम

शुल्क तालिका

समस्त शुल्क विवरण-दो किश्तों मे शुल्क जमा करने की सुविधा उपलब्ध है।

स्नातक भाग - एक
प्रथम किश्त (प्रवेश शुल्क एवं अन्य शुल्क)   रु० 3900.00
द्वितीय किश्त (परीक्षा, नामांकन, क्रिड़ा, अंकपत्र) विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क.................

स्नातक भाग - दो
प्रथम किश्त (प्रवेश शुल्क एवं अन्य शुल्क)   रु० 3900.00
अंकपत्र) विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क.................

स्नातक भाग - तीन
प्रथम किश्त (प्रवेश शुल्क एवं अन्य शुल्क)   रु० 3900.00
द्वितीय किश्त (परीक्षा, नामांकन, क्रिड़ा, अंकपत्र) विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क.................

स्नाकोत्तर भाग- प्रथम वर्ष
प्रथम किश्त (प्रवेश शुल्क एवं अन्य शुल्क)    रु० 6000.00
द्वितीय किश्त (परीक्षा, नामांकन, क्रिड़ा, अंकपत्र) विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क.................

स्नाकोत्तर - अन्तिम वर्ष
प्रथम किश्त (प्रवेश शुल्क एवं अन्य शुल्क)    रु० 6000.00
द्वितीय किश्त (परीक्षा, नामांकन, क्रिड़ा, अंकपत्र) विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क.................

नोंट:- १. समस्त शुल्क एक बार में भी देय होगा।
     २. आवश्यकता पड़ने पर शुल्क तालिका में संशोधन अथवा परिवर्तन किया जा सकता है।
     ३. शुल्क प्राप्ति की रसीद पूरे सत्र सावधानी के साथ रखना होगा। प्रसंगवश किसी समय रसीद की आवश्यकता पड़ सकती है।